बिहार के रक्सौल एयरपोर्ट परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के आगमन के समय भक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई थी. भीड़ ने प्रवेश गेट पर लोहे के गेट को तोड़कर घुसने का प्रयास किया, जिसके कारण भीड़ पर लाठीचार्ज किया गया. इस दौरान भक्तों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बनी.