विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में ईरान युद्ध को लेकर भारत की स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि भारत इलाके में संप्रभुता का समर्थन करता है और किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से निकालना चाहिए. गल्फ क्षेत्र में लगभग एक करोड़ भारतीय रहते हैं, जिनकी सुरक्षा भारत सरकार की प्राथमिकता है. विदेश मंत्री ने युद्ध में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.