scorecardresearch
 
Advertisement

गाजियाबाद के सूर्या हत्या मामले में मुख्य आरोपी असद दोस्त के पास लेने पहुंचा था पैसे, पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद के सूर्या हत्या मामले में मुख्य आरोपी असद दोस्त के पास लेने पहुंचा था पैसे, पुलिस ने किया ढेर

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया है. पुलिस लगातार असद को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी थी. पुलिस ने असद को गिरफ्तार करने का जाल बिछाया. इसी दौरान असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में असद घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement
Advertisement