दिल्ली के रेड फोर्ट के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट की जांच पर लगातार नए तथ्य उजागर हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि इस हमले के पीछे हमलावर डॉक्टर उमर नबी का एक रहस्यमयी हैंडलर था, जिसे 'UKasa' नाम से जाना जा रहा है. इस बीच आतंकी उमर 10 नवंबर को सुनहरी मस्जिद के पास टहलता दिखा.