कोरोना वायरस की लहर इस वक्त फुल स्पीड में दिख रही है. भारत में एक हफ्ते में दोगुने नए मरीज सामने आए हैं. देश में 12 ऐसे राज्य हैं जहां पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसमें राजधानी दिल्ली, यूपी के कुछ शहर भी शामिल हैं. 18 से 24 अप्रैल के बीच 15,700 नए कोरोना केस सामने आए, वहीं इससे पहले हफ्ते 8050 नए कोरोना मामले ही मिले थे. यह 95 फीसदी का उछाल है जो चिंता बढ़ाता है. यह दूसरा हफ्ता है जब कोरोना के नए केस बढ़े हैं. इससे पहले 11 हफ्तों तक कोरोना केसों में गिरावट देखी जा रही थी. देखिये आज का एजेंडा.