scorecardresearch
 
Advertisement

पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही कांग्रेस-TMC ने सरकार को घेरा, पूछ लिए कई सवाल

पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही कांग्रेस-TMC ने सरकार को घेरा, पूछ लिए कई सवाल

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस और टीएमसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार इसी का इंतजार कर रही थी ताकि चुनाव खत्म होते ही लोगों की जेब पर डाका डाला जाए. वहीं टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि संकट तो पूरी दुनिया में है और जब सरकार को स्थिति की जानकारी थी तो पहले से कोई प्लानिंग क्यों नहीं की थी.

Advertisement
Advertisement