उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसने इलाके में खलबली मचा दी है. यह घटना मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक रेस्टोरेंट के बाहर की है जहां यामाहा कंपनी की बाइक खड़ी थी. एक बदमाश ने बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लिया और तुरंत मौके से फरार हो गया.