चुनाव से पहले असम को एक बड़ी सौगात मिल सकती है. कैबिनेट की अगली बैठक में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनने वाली अंडरग्राउंड रेल-सड़क परियोजना पर फैसला हो सकता है. यह परियोजना करीब 18 हजार 560 करोड़ रुपए की है और असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे पहली ट्विन-ट्यूब अंडरवाटर सुरंग बनने जा रही है. यह सुरंग लगभग 16 किलोमीटर लंबी होगी जिसमें एक ट्यूब में सिंगल रेल ट्रैक होगा और दूसरी में सड़क मार्ग के लिए गाड़ियां चलेंगी.