रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आजतक से विशेष बातचीत की, जो पिछले दो दशकों में किसी भी भारतीय टेलीविजन नेटवर्क के साथ उनकी पहली बातचीत है. यह इंटरव्यू 4 दिसंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे से कुछ घंटे पहले नई दिल्ली पहुंचने के पहले दिया गया. इस बातचीत को क्रेमलिन के ऐतिहासिक एकातेरिना हॉल में शूट किया गया, जहां इंडिया टुडे ग्रुप की पत्रकार अंजना ओम कश्यप और गीता मोहन ने पुतिन से बातचीत की. इस पर इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी के साथ इंडिया टुडे ग्रुप की एक्जीक्यूटिव एडिटर इन चीफ कली पुरी ने क्या कुछ कहा, देखें.