केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से बिहार के सीमांचल क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा शुरू कर रहे हैं. इस दौरान वे भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में एसएसबी, ईडी, आईबी सहित कई केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.