अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज से चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. कुछ देर पहले मार्को रुबियो कोलकाता पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया. आज से 26 मई तक रुबियो भारत दौरे पर हैं. इस अहम दौरे में व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग प्रमुख एजेंडे में शामिल है. रुबियो कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे और भारतीय नेताओं के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे.