पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोलकाता के प्रतिष्ठित ट्राम के अंदर म्यूजियम ऑन व्हील्स का उद्घाटन किया. दो ट्रामों के अंदर मोबाईल म्यूजियम बनाया गया है. दो ट्रामों को गैलरी में बदलकर उनमें स्वतंत्रता संग्राम और बंगाल के विभाजन से संबंधित चीजों को सजाया गया है. ट्राम के बाहर भी विभाजन से जुड़ी तस्वीरें लगाईं गई हैं. भारत की आजादी की लड़ाई के समय के अखबार, तस्वीरें और कुछ बर्तन भी इसमे रखे गए हैं. ये ट्राम कोलकाता में जगह जगह घूमेगा और लोग इसमें सवार होकर मोबाईल म्यूजियम का मजा ले सकते हैं. देखिए सूर्याग्नि रॉय की ये रिपोर्ट.