scorecardresearch
 

योगी सरकार के 'मुफ़्त' पोस्टर पर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, पूछा: आप भी इतना सारा मुफ़्त देने लगे

यूपी सरकार का एक पोस्टर दिल्ली सचिवालय के नजदीक लगाया गया है. इस पोस्टर में यूपी की कुछ फ्री योजनाओं की जानकारी दी गई है. इसे शेयर करते दिल्ली के सीएम ने एक ट्वीट किया है, जिसमें पूछा है कि आप भी फ्री देने लगे.

Advertisement
X
यूपी सरकार द्वारा लगाया गया पोस्टर
यूपी सरकार द्वारा लगाया गया पोस्टर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • केजरीवाल ने ट्वीट कर किया सवाल
  • दिल्ली सचिवालय के नज़दीक लगाया गया है पोस्टर

मुफ़्त योजनाओं के चर्चा में रहने वाली अरविंद केजरीवाल सरकार ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निशाने पर लिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय के नज़दीक लगे एक पोस्टर को शेयर करते हुए ट्वीट किया और भाजपा से सवाल पूछा है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा: 'मुफ़्त? मुफ़्त? मुफ़्त? मुफ़्त? इतना सारा मुफ़्त? आप भी इतना सारा मुफ़्त देने लगे? आम आदमी पार्टी ने राजनीति तो बदल दी. नेता अभी तक सब कुछ बस अपने लिए मुफ़्त करते थे. अब ये नहीं चलेगा. आम आदमी पार्टी ने सबको मजबूर कर दिया. अब आपको जनता के लिए काम करना पड़ेगा.

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने जिस पोस्टर को ट्वीट किया, उसे उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली सचिवालय के नज़दीक लगाया गया है. इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी हुई है. उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जारी पोस्टर में 'मुफ़्त टेस्ट, मुफ़्त टीका, मुफ़्त इलाज, मुफ़्त राशन' लिखा हुआ है. 

केजरीवाल ने चुनावी राज्य पंजाब में किया है इन योजनाओं का ऐलान

आम आदमी पार्टी कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है. पंजाब, गोवा से लेकर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने बिजली, पानी और तीर्थ यात्रा जैसी मुफ़्त योजनाओं का ऐलान किया है. मुफ़्त योजनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी भी दिल्ली के विपक्ष के निशाने पर रहती है.

Advertisement
Advertisement