scorecardresearch
 

पत्नी ने सोते हुए पति के गले में लपेटा दुपट्टा और घोंट दिया...,रोज करता था क्लेश

हैदराबाद के ओल्ड सिटी इलाके में एक महिला पर अपने पति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है. मृतक ऑटो चालक बताया गया है. पुलिस के अनुसार दंपति के बीच घरेलू विवाद की बात सामने आई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेजा गया है. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
पत्नी ने सोते हुए पति के गले में लेपटा दुपट्टा और घोंट दिया (Photo: representational image)
पत्नी ने सोते हुए पति के गले में लेपटा दुपट्टा और घोंट दिया (Photo: representational image)

तेलंगाना में हैदराबाद के ओल्ड सिटी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. भवानी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक महिला पर अपने पति की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद इशाक के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना रात के समय की है जब इशाक घर में सो रहा था. आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी नूर जहां बेगम ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे. बताया जा रहा है कि इशाक को शराब की लत थी, जिसको लेकर घर में तनाव बना रहता था. शुरुआती जांच में घरेलू कलह को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है.

घटना की सूचना मिलते ही भवानी नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी कई तथ्य सामने आने बाकी हैं. पत्नी से पूछताछ की जा रही है और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement