scorecardresearch
 

Weather Today: दिल्ली से लेकर यूपी तक शीतलहर, जानें आज कैसा रहेगा देश का मौसम

IMD Weather Prediction: उत्तर भारत के राज्यों को घने कोहरे से मामूली राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 15 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के इलाकों में मध्यम कोहरा देखने को मिला. वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.

Advertisement
X
Weather Update Today: मौसम की जानकारी
Weather Update Today: मौसम की जानकारी

Weather Forecast Today 15 Jan 2023 IMD Update: उत्तर पश्चिमी भारत में लोगों को फिर ठंड का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में आने वाले दिनों में घने ने घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 15 जनवरी से 18 जनवरी तक लोगों को शीतलहर परेशान कर सकती है.

अगले 5 दिन तक छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 5 दिन तक  पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घने से घना कहोरा छाया रहने की संभावना है. यही स्थिति सुबह और रात को बिहार के कुछ इलाको में भी बनी रहेगी. इसके साथ ही हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भी अगले 4 दिन तक घने कोहरे का पूर्वानुमान है. नॉर्थ के मौसम की बात करें तो राज्य गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर मध्य प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में अगले दो दिन तक घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

दिल्ली में शीतलहर और कोहरे से कब राहत?

राजधानी दिल्ली में 2 दिन पहले हल्की बारिश देखने को मिली थी. जिसके बाद लोगों को शीतलहर की मार भी झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज हल्का कोहरा देखने को मिला. हालांकि उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली में आज यानी 15 जनवरी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच सकता है. 

Advertisement

दिल्ली के मौसम की जानकारी

Delhi Weather Update (Image: city.imd.gov.in)

उत्तर प्रदेश में बना रहेगा सर्दी का सितम

कड़ाके की ठंड से परेशान चल रहे उत्तर प्रदेश को अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है. आज से अगले 5 दिन तक स्थिति और भी ज्यादा खराब होने वाली है. सामान्य से घना कोहरा और कोल्ड डे लोगों को परेशान करने वाला है. उत्तर प्रदेश में लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, आने वाले दिनों में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रह सकता है.

हिमाचल प्रेदश में शीतलहर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान लगाने वाली एजंसी स्काईमेट के अनुसार, आज उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे राजस्थान के कुछ और हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी.  इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर की स्थिति देखी जा सकती है. वहीं मौसन विभाग की अपडेट के अनुसार आज शमिला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया जाएगा, हालांकि आसमान साफ रहने और घूप निकलने की संभावना है.

Advertisement

 

 

 

Advertisement
Advertisement