scorecardresearch
 

Weather Update Today: दिल्ली-यूपी में मौसम शुष्क, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Mausam Ki Jankari: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली में AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. यहां पढ़़िए आज के मौसम का अपडेट.

Advertisement
X
Weather Update Today
Weather Update Today

Weather Update: दिल्ली से यूपी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा. हालांकि, दिल्ली में गुरुवार को देश की राजधानी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. वहीं, अगर आज 28 अक्टूबर की बात करें तो दिल्ली में आज भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा. 

अगर राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की बात करें तो शुक्रवार सुबह 7 बजे आनंद विहार स्टेशन पर AQI 440 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. गुरुवार शाम 6 बजे तक आनंद विहार स्टेशन पर AQI 427 दर्ज किया गया था. वहीं, गाजियाबाद के लोनी में AQI 417 दर्ज किया गया है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बढ़ रहा है. 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तरों पर एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है. 

Advertisement

जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
श्रीनगर 4.0 22.0
अहमदाबाद 19.0 36.0
भोपाल 17.0 33.0
चंडीगढ़ 15.0 33.0
देहरादून 15.0 29.0
जयपुर 19.0 34.0
शिमला 13.0 24.0
मुंबई 22.0 35.0
जम्मू 15.0 30.0
लेह -4.0 12.0
पटना 18.0 31.0

इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग की मानें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट से मध्यम और कुछ इलाकों में 29 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है. वहीं, 30 और 31 अक्टूबर को केरल और माहे में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 31 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश का पूर्वानुमान है. 

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

मौसम विभाग ने गुरुवार को ट्विट कर अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट से मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की बात कही है. वहीं, स्काईमेट की मानें तो आज भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में रहेगा. 

 

Advertisement
Advertisement