scorecardresearch
 

डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ दी सर्जिकल कैंची, 5 साल पहले हुआ था ऑपरेशन

अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में 2021 में एक महिला ने सर्जरी करवाई थी. इस दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरती और महिला के पेट के अंदर ही सर्जिकल उपकरण छूट गया. जिसको लेकर मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

Advertisement
X
डॉक्टर की बड़ी लापरवाही आई सामने. (Photo: Representational )
डॉक्टर की बड़ी लापरवाही आई सामने. (Photo: Representational )

केरल के अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में सर्जरी करवाने वाली एक महिला के पेट के अंदर आर्टरी फोरसेप्स (सर्जिकल उपकरण) मिलने के बाद एक रिटायर्ड डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक महिला ने यह सर्जरी 2021 में करवाई थी. जानकारी के अनुसार डॉ. ललिताम्बिका मेडिकल कॉलेज में गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की पूर्व हेड थीं. मई 2021 में पुन्नपरा की उषा जोसेफ (51) की यूटेराइन फाइब्रॉएड हटाने के लिए सर्जरी हुई थी.

दोबारा सर्जरी के लिए भर्ती हैं उषा जोसेफ

जोसेफ के रिश्तेदार की शिकायत के बाद अंबालापुझा पुलिस ने शुक्रवार रात डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया. हालांकि अब रिटायर हो चुकी हैं. यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) सेक्शन 125 (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालना) और सेक्शन 125(a) (लापरवाही से चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें: 'बुढ़ापा तो आएगा ही...', प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाली एक्ट्रेसेज पर रत्ना पाठक का तंज

हेल्थ एजुकेशन डिपार्टमेंट ने पहले डॉ. शाहिदा को सस्पेंड कर दिया था, जिन्होंने जोसेफ की सर्जरी की थी. पुलिस ने कहा कि मिली शिकायत के आधार पर डॉ. ललिताम्बिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. मामले की जांच के बाद केस में और भी आरोपी जोड़ जा सकते हैं. जोसेफ अभी कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं. जहां आर्टरी फोरसेप्स निकालने के लिए उनकी सर्जरी होनी है.

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने की इस्तीफे की मांग

इस बीच इस घटना से पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुबह तिरुवनंतपुरम में हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज के सरकारी घर पर धावा बोल दिया. हालांकि पुलिस ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी उनके घर के दरवाज़े पर पहुंचे और वहां फूल चढ़ाए, तब जॉर्ज अपने घर पर मौजूद नहीं थीं.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब प्रदर्शनकारी पहुंचे तो घर पर सिर्फ़ तीन पुलिस गार्ड मौजूद थे.  ऐसे में वे उन्हें रोक नहीं पाए. बाद में प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के घर के सामने धरना दिया. सभी प्रदर्शनकारी काले झंडे लिए हुए थे और जॉर्ज के खिलाफ नारे लगाए. साथ ही उनके इस्तीफे की भी मांग की.
 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement