scorecardresearch
 

'सस्ती दवा, बेहतर इलाज...', जन औषधि दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने PMBJP की सफलता और जन औषधि केंद्रों के विस्तार की तारीफ की, जो स्वास्थ्य खर्चों में बचत कर रहे हैं. ये योजना ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना रहे हैं.

Advertisement
X
PM मोदी ने PMBJP की तारीफ की. (Photo: PTI)
PM मोदी ने PMBJP की तारीफ की. (Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जन औषधि दिवस' के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार देश के हर नागरिक को सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी ने PMBJP को इसी संकल्प का नतीजा बताया.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए PMBJP की तारीफ की. उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों के जरिए अनगिनत परिवार स्वास्थ्य खर्चों में बचत कर रहे हैं. 

पीएम मोदी ने कहा, 'परियोजना से सकारात्मक रूप से प्रभावित होने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं. ये पहल हर नागरिक को सस्ती कीमतों पर अच्छी दवाएं देने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है.'

2016 में शुरू हुआ PMBJP

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की शुरुआत नवंबर 2016 में की गई थी. इसका मकसद स्वास्थ्य सेवाओं में बराबरी लाना था. सरकार चाहती है कि बेहतर इलाज के लिए किसी को भी बहुत ज्यादा पैसे न खर्च करने पड़ें. अधिकारियों का कहना है कि हेल्थ सिस्टम तभी सबसे मजबूत होता है जब वो आसानी से मिले.

Advertisement

PMBJP की सफलता

शहरों से लेकर ग्रामीण जिलों तक जन औषधि केंद्रों का विस्तार हो रहा है. ये न सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बना रहा है, बल्कि लोकल बिजसनेस और समुदायों को भी मजबूत बना रहा है. इन केंद्रों के चलते मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों को महंगी ब्रांडेड दवाओं के बजाय उसी गुणवत्ता की जेनेरिक दवाएं बहुत कम कीमत पर मिल रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement