scorecardresearch
 

कई मायनों में खास है पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, नारी शक्ति के हाथ में रहेगी सुरक्षा की कमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर जाने वाले हैं. यहां वो 6332 करोड़ रुपये की लागत वाली 163 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वो नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें हजारों महिलाएं शामिल होंगी. इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए 1500 महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

Advertisement
X
पीएम मोदी वाराणसी में महिला सम्मेलन के आयोजन में शामिल होंगे. (File Photo: PTI)
पीएम मोदी वाराणसी में महिला सम्मेलन के आयोजन में शामिल होंगे. (File Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाने वाले हैं. हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी काशी और पूर्वांचल को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान वो नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी BLW खेल मैदान से वाराणसी और पूर्वांचल को 6332 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. इस दौरान वो लगभग 1054 करोड़ रुपये की लागत वाली 50 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही करीब 5277 करोड़ रुपये की 113 नई परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी.

इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं का लाभ पाने वाली हजारों महिलाएं भी शामिल होंगी. वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस सम्मेलन में लगभग 25 से 40 हजार महिलाएं आ सकती हैं.

मैदान पर 1500 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती

पीएम मोदी वाराणसी दौरे के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे. इस बार कोई रोड शो नहीं होगा, इसके बावजूद प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

Advertisement

इस बार के आयोजन की सबसे खास बात इसकी सुरक्षा व्यवस्था है. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सिर्फ महिलाएं ही शामिल होंगी, इसलिए सुरक्षा की कमान भी महिलाओं को हो सौंपी गई है. मैदान पर 1500 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं.

वाराणसी को 6332 करोड़ रुपए की सौगात

पीएम मोदी अपने वाराणसी दौरे के दौरान काशी को 6332 करोड़ रुपए की लागत वाली 163 परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. वो बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वाराणसी-आजमगढ़ रोड का चौड़ीकरण और कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज जैसी अहम सड़कों और पुलों का लोकार्पण करेंगे.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने गोल कर खिलाड़ियों संग किया सेलिब्रेट, देखिए फुटबॉल के मैदान से तस्वीरें

प्रधानमंत्री गंगा नदी पर नया रेल-सह-सड़क पुल और अमृत 2.0 योजना के तहत सीवरेज और जलापूर्ति की बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन क्षेत्र में भी कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement