scorecardresearch
 

सीमा पर तनाव के बीच आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक, PM मोदी करेंगे मंथन

चीन लगातार सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहा है. इस बीच मंगलवार की शाम को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होनी है, इससे इतर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की भी बैठक होगी.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होगी बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होगी बैठक
स्टोरी हाइलाइट्स
  • भारत-चीन के बीच सीमा पर हालात तनावपूर्ण
  • आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी
  • सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की भी बैठक

भारत और चीन के बीच सीमा पर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. इस बीच मंगलवार की शाम को सुरक्षा मामलों को केंद्रीय कमेटी की बैठक होनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ये बैठक की जाएगी, जिसमें लद्दाख सीमा पर मौजूदा स्थिति का मंथन होगा.

सुरक्षा समिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा आज ही केंद्रीय कैबिनेट, आर्थिक मामलों की कैबिनेट की बैठक होनी है, जिसमें अर्थव्यवस्था को लेकर भी फैसला हो सकता है. 

आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हाल ही में रूस का दौरा कर लौटे हैं, जहां उन्होंने चीनी रक्षा मंत्री से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर मंथन हुआ था, लेकिन उसके बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है. 

बीते दिन लद्दाख सीमा पर चीन ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई. चीन ने पहले फायरिंग की, जिसके बाद भारतीय सैनिकों को डराने की कोशिश की गई. लेकिन भारतीय सेना ने चीन के उस आरोप को नकार दिया है जिसमें चीन ने भारत पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था. 

इसके बाद मंगलवार को भी चीन की ओर से रेजांग ला पर घुसपैठ की कोशिश की गई, जहां पर चीनी सेना के करीब 50 जवान भारतीय सेना के सामने आ गई और रेजांग ला पर कब्जे की कोशिश की.

गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस वक्त रूस के दौरे पर निकले हैं. जहां पर वो चीनी विदेश मंत्री से मिलेंगे. हाल ही में एस. जयशंकर ने कहा था कि सीमा पर हालात बहुत गंभीर हैं, ऐसे में राजनीतिक दखल के बाद ही इन्हें सुधारा जा सकता है. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement