scorecardresearch
 

Newswrap: पढ़ें बुधवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जानकारी दी गई है कि भारत में अबतक जितने लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, उसमें से सिर्फ 0.18 फीसदी लोगों में ही इसके दुष्प्रभाव पाए गए हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर (पीटीआई)
प्रतीकात्मक तस्वीर (पीटीआई)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जानकारी दी गई है कि भारत में अबतक जितने लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, उसमें से सिर्फ 0.18 फीसदी लोगों में ही इसके दुष्प्रभाव पाए गए हैं.

देश में 6 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, करीब एक हजार में दिखा साइड इफेक्ट 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आगे आकर कोरोना का टीका लगवाना चाहिए, वैक्सीन को लेकर जितनी भी गलत बातें बताई जा रही हैं. 

अमेरिका में आज बाइडेन का शपथ ग्रहण समारोह, 25 हजार सैनिक तैनात, वॉशिंगटन किले में तब्दील 

अमेरिका में बुधवार को नई सरकार का गठन होने जा रहा है. जो बाइडन आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. साथ ही कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे उन्हें शपथ दिलाई जाएगी. 

विदाई संदेश में ट्रंप ने ट्विटर-फेसबुक को पढ़ाया फ्री स्पीच का पाठ

कुछ ही घंटों में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी जो बाइडेन को सत्ता सौंपने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विदाई संदेश में कैपिटल हिल पर अपने समर्थकों द्वारा हिंसा की आलोचना की है. 

Advertisement

राजस्थान: BJP सांसद बोलीं- किसान आंदोलन में एके-47 लेकर बैठे हैं खालिस्तानी 

राजस्थान के दौसा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद जसकौर मीणा ने एक बार फिर धरने पर बैठे किसानों की तुलना खालिस्तानियों से की है. 

टीम इंडिया की जीत पर पीटरसन का ट्वीट-Jashn Manaane se Saavadhaan Rahen 

ब्रिस्बेन में ऐतिहासिक जीत के बाद सभी इसके जश्न में मशगूल हैं. टीम भी अपने प्रदर्शन से बेहद संतुष्ट होगी. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने टीम इंडिया को सावधान किया है.

Advertisement
Advertisement