देश की राजधानी दिल्ली में आज करीब दस महीने के बाद स्कूल खुले हैं. कोरोना के घटते संक्रमण और वैक्सीनेशन की शुरुआत के बीच एक बार फिर से स्कूलों में बच्चों का आना शुरू हो गया है.
दिल्ली में 10 महीने बाद खुले स्कूल, गाइडलाइन्स के बीच बच्चों ने दिखाए विक्ट्री साइन
दस महीने बाद स्कूल खुल रहे हैं, ऐसे में सभी बच्चे मास्क लगाकर पहुंचे हैं. स्कूल में एंट्री के वक्त दो गज की दूरी का ध्यान रखा जा रहा है.
सिद्धारमैया का दावा- शाह ने येदियुरप्पा को दिया अभयदान, लेकिन RSS CM पद से हटाना चाहता है
कर्नाटक में राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने दावा किया है कि येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाया जा रहा है.
दिल्ली से पंजाब तक कोहरे का कहर, आज बारिश का अलर्ट, लद्दाख में पारा -30 डिग्री
उत्तर भारत में मौसम की सख्ती बरकरार है. शीतलहर और कोहरे के साथ पाला पड़ रहा है. ये हाल मैदानी इलाकों का है, जहां पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं कहर ढा रही हैं.
सुंदर की फिफ्टी से नाखुश हैं उनके पिता, बोले- जड़ना चाहिए था शतक
वॉशिंगटन सुंदर ने अपने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में अहम मुकाम पर 144 गेंदों पर 62 रनों की शानदार पारी खेली. हर तरफ से वॉशिंगटन सुंदर की तारीफ हो रही है, लेकिन उनके पिता की अलग उम्मीद थी.
'तांडव' के खिलाफ आज मुंबई में बीजेपी उतरेगी सड़क पर, राम कदम बोले- जूतों से करेंगे हिसाब
बीजेपी नेता राम कदम की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि वो सोमवार को मुंबई में अमेजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे, इस दौरान विरोध प्रदर्शन भी होगा.