देश के अधिकतर हिस्सों में आज यानी शु्क्रवार को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, पूर्वोत्तर, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और पंजाब में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के सुदूर इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 25 अगस्त को बादल छाए रहेंगे. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आईएमडी की मानें तो दिल्ली में वीकेंड पर भी आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है.

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है. हालांकि, आज गाजियाबाद में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है.
अन्य राज्यों के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत के ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.