scorecardresearch
 

Weather Today: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (शुक्रवार), 8 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश भी हो सकती है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

Advertisement
X
Rainfall Alert (Representational Image)
Rainfall Alert (Representational Image)

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, अगर मॉनसून की स्थिति की बात करें तो मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रायद्वीपीय, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले तीन से चार दिनों तक मॉनसून एक्टिव रहेगा. इसके चलते भारत के इन हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 

नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 08 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.वहीं, आज नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा. वहीं, 09 और 10 सितंबर की बात करें तो नई दिल्ली के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. 

दिल्ली का तापमान

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज आसमान साफ रहेगा. 

Advertisement

अन्य राज्यों का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, विदर्भ, कोंकण और गोवा, केरल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा, उत्तर पूर्व भारत, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु और रायलसीमा में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement