Kedarnath snowfall video पहाड़ों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई है. केदारनाथ में रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है. मंदिर परिसर में आईटीबीपी और पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं. पिछले 10 दिनों से यहां मौसम खराब बना हुआ है. केदारनाथ धाम में करीब 3 फीट तक बर्फ जम चुकी है.
आज दिल्ली-NCR में भी बारिश हो सकती है. 1 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 50 किमी प्रति घंटे तक) के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
मौसम से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहिए इस ब्लॉग के साथ...
पहाड़ों में एक बार फिर मौसम खराब हो गया है. हिमालयी क्षेत्रों की बात करें तो केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है. मंदिर परिसर में आईटीबीपी और पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं. पिछले 10 दिनों से यहां मौसम खराब बना हुआ है और बर्फबारी जारी है. केदारनाथ धाम में तकरीबन 3 फीट तक बर्फ जम चुकी है. पूरी केदारनगरी बर्फ से ढकी हुई नजर आ रही है. (Input: Praveen Semwal)
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 से 3 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम बदल सकता है. कई इलाकों में गरज, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 से 3 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घने कोहरे का असर दिखाई दिया है.
दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
हरियाणा के करनाल शहर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है.