Chhath Pooja 2022: सूर्य भगवान और छठी मैय्या की पूजा का विशेष पर्व छठ पूजा बिहार, झारखंड समेत देश के कई हिस्से में धूम-धाम से मनाया जाता है. छठ पर्व में छठी मैय्या की पूजा करके भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इस दिन सभी भक्तजन भगवान से संतान और घर की सुख शांति की कामना करते हैं. छठ के इस महापर्व पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं. इन खास संदेशों से भेजें छठ की शुभकामनाएं
> इस पावन अवसर पर हमारी बधाई स्वीकार करें
और आपको छठ पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
> सूर्य देव की कृपा से सब अंधेरा दूर हो जाए, दुआ है
कि जो चाहो वो सब खुशियां मंज़ूर हों.
छठ पूज की हार्दिक शुभकामनाएं.
> छठ घाट पर सिर्फ पटाखे ही नहीं, ईर्ष्या भी जलाएं,
आसपास की सफाई करें और पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाएं.
छठ पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
> यह छठ पूजा आपके जीवन में खुशियों की बरसात करे,
इस पावन अवसर पर हमारी बधाई स्वीकार करें
और आपको छठ पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
> पूरे साल के बाद
छठ पूजा का दिन आया है
सूर्य देव को नमन कर
हमने इसे धूमधाम से मनाया है.
> छठ पूजा का पावन पर्व
करो मिलकर सूर्य देव को प्रणाम,
आपको मिले सुख-शांति अपार!
शुभ छठ पूजा
> छठ की पूजा जो करता है,
सुकून दिल को मिलता है,
सुबह -सुबह जो जाते घाट पे,
हर्ष-उल्लास देखने को मिलता है,
कितने भक्त हैं छठी मईया के,
देख के मन खुश हो जाता है.