scorecardresearch
 

10 किलो चावल के लिए बेटा बना हैवान! मां का कत्ल किया और फिर काटा खुद का गला, हालत गंभीर

भुवनेश्वर के बारीपदा सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शरतचंद्रपुर में चावल के बंटवारे को लेकर हुई तीखी बहस के बाद एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी जान से मारने की कोशिश की. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement
X
10 किलो चावल के लिए बेटे ने ले ली मां की जान (सांकेतिक तस्वीर)
10 किलो चावल के लिए बेटे ने ले ली मां की जान (सांकेतिक तस्वीर)

ओडिशा में भुवनेश्वर के बारीपदा इलाके में बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना देखने को मिली. बारीपदा सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शरतचंद्रपुर में चावल के बंटवारे को लेकर हुई तीखी बहस के बाद एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. बताया जाता है कि पीड़ित रायबारी सिंह पर उसके बेटे रोहिदास सिंह ने धारदार हथियार से हमला किया था. क्रूर हमले से उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे काफी खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सूत्रों के अनुसार परिवार रोहिदास और उनके भाई लक्ष्मीकांत सिंह के बीच चल रहे विवाद में उलझा हुआ था. गुरुवार को स्थिति तब बिगड़ गई जब चावल के बंटवारे को लेकर रोहिदास और उसकी मां के बीच झड़प हो गई. 

अपराध को अंजाम देने के बाद, रोहिदास ने कथित तौर पर उसी हथियार से अपना गला काटकर अपनी जान लेने का प्रयास किया. उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस हिरासत में उनका इलाज चल रहा है. घटना के समय दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे लक्ष्मीकांत घर लौटे तो उन्हें भयावह मंजर का पता चला. उन्होंने तुरंत बारीपदा सदर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई  और पुलिस ने जांच शुरू की.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया 'आरोपी ने अपनी मां से 10 किलो चावल मांगा था, जब उसकी मां ने उसे चावल देने से इनकार कर दिया, तो उसने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी . इसके बाद धारदार हथियार से खुद को मारने की कोशिश की. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस्तेमाल किए गए हथियारों को जब्त कर लिया.'

Advertisement

 रोहिदास सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है और मेडिकल के लिए भेज दिया है और मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ की जा रही है. आरोपी के खिलाफ बीएनएस 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस हिरासत के साथ, उसके ठीक होने के बाद अन्य डेटा सामने आ सकता है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement