आज पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किेए जा रहे हैं. जिन राज्यों के चुनाव नतीजे आज आने हैं, उनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा की है. इसके तहत अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे तटस्थ देशों के व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित निकालने में मदद करेगा. मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. पढ़े आज की बड़ी खबरें...
आज पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किेए जा रहे हैं. जिन राज्यों के चुनाव नतीजे आज आने हैं, उनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं. पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. इन सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा की है. इसके तहत अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे तटस्थ देशों के व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित निकालने में मदद करेगा. ट्रंप ने कहा कि ये जहाज मध्य पूर्व विवाद में बिल्कुल शामिल नहीं हैं. वे सिर्फ निर्दोष दर्शक हैं. सोमवार सुबह से यह प्रोजेक्ट शुरू होगा.
3. सियासत गर्म लेकिन मौसम ठंडा-ठंडा कूल कूल... दिल्ली से बंगाल तक के लिए
मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गरज के साथ बिजली चमकने, ओले गिरने और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 62 IPS अफसरों का तबादला कर दिया. इनमें 19 पुलिस अधीक्षक शामिल हैं, जिन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से लेकर पुलिस उपायुक्त स्तर तक की नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं. सिंगरौली के SP मनीष खत्री का तबादला कर दिया और उन्हें भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में AIG के पद पर तैनात किया गया है.
5. शाहरुख की IPL टीम KKR के प्लेयर ने रचा इतिहास, खुश हुए 'किंग' खान, बोले- आप जादूगर हैं
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर सुनील नरेन IPL के पहले विदेशी गेंदबाज बने जिन्होंने 200 विकेट अपने नाम किए हैं. इस मौके पर टीम के मालिक शाहरुख खान ने सुनील नरेन को अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दी है. सुनील नरेन साल 2012 में शाहरुख की टीम का हिस्सा बने थे. उसी साल कोलकाता ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.
IPL 2026 के मैच नंबर-46 में गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में गुजरात को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर हासिल कर लिया. पंजाब के 9 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंक हैं. वहीं, गुजरात ने 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं.
7. बिहार में फिर गिरा पुल... भागलपुर में विक्रमशिला ब्रिज का हिस्सा गंगा में समाया
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला ब्रिज का एक हिस्सा अचानक टूटकर नदी में गिर गया. जिला अधिकारी नवल किशोर चौधरी के अनुसार, मौके पर मौजूद स्थानीय अधिकारी और SHO की सतर्कता की वजह से तुरंत लोगों को उस हिस्से से हटा लिया गया. लोगों को हटाने के करीब 15 मिनट बाद ही पुल का स्लैब गंगा नदी में गिर गया.