scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 नवंबर 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 29 नवंबर 2023 की खबरें और समाचार: उत्तरकाशी की टनल में फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है. इनके लिए अब तक एक लाख रुपये और 20 दिन की छुट्टी दिए जाने का ऐलान हो चुका है. वहीं, कांग्रेस पार्टी अब टैलेंट हंट के जरिए प्रवक्ता चुनने जा रही है. इसके लिए एक पैनल भी बनाया गया है.

Advertisement
X

उत्तरकाशी की टनल में फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है. इनके लिए अब तक  एक लाख रुपये और 20 दिन की छुट्टी दिए जाने का ऐलान हो चुका है. वहीं, कांग्रेस पार्टी अब टैलेंट हंट के जरिए प्रवक्ता चुनने जा रही है. इसके लिए एक पैनल भी बनाया गया है. पढ़ें, बुधवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...

1. गिरवी रख जुटाए 9000 रुपये, बचे केवल 290... झकझोर देगी उत्तरकाशी सुरंग में फंसे इस मजदूर के पिता की कहानी

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में 17 दिन से चल रही जंग आखिरकार जीत ली गई. यहां 12 नवंबर से 41 मजदूर फंसे हुए थे. मंगलवार शाम को इन सभी मजदूरों को एक-एक कर बाहर निकाला गया. एक मजदूर के पिता ने बेटे के सुरक्षित सुरंग से बाहर आने पर खुशी जताते हुए बताया कि वो गहनों को गिरवी रख अपने बेटे के लिए यहां पहुंचे थे. 9 हजार रुपये लेकर आए थे. रेस्क्यू के अंतिम दिन तक अब जेब में सिर्फ 290 रुपये रह गए हैं.

2. एक लाख रुपये, 20 दिन की छुट्टी... सुरंग से 17 दिन बाद निकले मजदूरों के लिए अबतक हुए ये ऐलान

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन बाद मंगलवार को बाहर निकाल लिया गया. ये मजदूर सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद 12 नवंबर को फंस गए थे. तब से ही इन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी था. इसमें कई एजेंसियां शामिल थीं. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सुरंग से बाहर निकाले गए 41 मजदूरों में किसी की भी हालत गंभीर नहीं है. सभी स्वस्थ हैं.

Advertisement

3. टैलेंट हंट से प्रवक्ता चुनेगी कांग्रेस, बनाया गया पैनल, जानिए कौन-कौन होंगे शामिल

प्रवक्ता चुनने के लिए तीन इंटरव्यूवर, चार प्रदेश स्तर के नेता और दो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्तर के लोग शामिल होंगे. टैलेंट हंट के माध्यम से आवेदक अपनी योग्यता, क्षमता और रुचि अनुसार पार्टी के पदाधिकारी बन सकेंगे. प्रक्रिया में इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश स्तर, जिला, ब्लॉक और मंडलम स्तर पर विभिन्न टीम और पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी.

4. पूरा किया वो वादा... सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन के असली हीरो से मिलिए

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. वे अब खुली हवा में सांस ले रहे हैं. लेकिन 17 दिनों तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता अर्नोल्ड डिक्स (Arnold Dix) के बिना अधूरी है. मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने वाले एक्सपर्ट्स में अर्नोल्ड की बड़ी भूमिका है. वह भूमिगत और परिवहन बुनियादी ढांचे में एक्सपर्ट हैं. वह न सिर्फ अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन से जुड़े जोखिमों पर सलाह देते हैं बल्कि उन्हें इसमें महारत हासिल है.

5. क्या है IPL ट्रांसफर विंडो? हार्दिक पंड्या को कितनी मोटी रकम मिली, जानिए सभी सवालों के जवाब

इस बार ट्रांसफर विंडो के तहत आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड देखने को मिली. गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान हार्दिक पंड्या का अपनी टीम से नाता टूट गया है. अब उनकी अपनी पुरानी मुंबई इंडियंस (MI) टीम में वापसी हुई है. मगर फैन्स के मन में यह भी सवाल गूंज रहा होगा कि आखिर इस डील से पंड्या को क्या बम्पर फायदा हुआ होगा? 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement