scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 अप्रैल 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए छह इंडोर क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन किया. यह उद्घाटन वर्चुअली किया गया.

Advertisement
X
क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति, नॉर्थ-ईस्ट में हाई-टेक इंडोर अकादमी लॉन्च (ScreenGrab: BCC)
क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति, नॉर्थ-ईस्ट में हाई-टेक इंडोर अकादमी लॉन्च (ScreenGrab: BCC)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ ईस्ट में छह बीसीसीआई क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन किया. वहीं, आईपीएल 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया. इन खबरों के अलावा, आम आदमी पार्टी को गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ा. पढ़ें बुधवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.

PM मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट को दिया बड़ा तोहफा, BCCI की 6 क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ ईस्ट में छह इंडोर क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन किया. यह उद्घाटन गंगटोक में आयोजित एक राज्य समारोह के दौरान वर्चुअली किया गया. इन अकादमियों का निर्माण BCCI करवाएगी. ये अकादमियां रंगपो, दोइमुख, इंफाल, मदनकुरकलंग, आइजोल और दीमापुर में खुलेंगी. उद्घाटन कार्यक्रम में ICC चेयरमैन जय शाह भी मौजूद रहे.

PBKS vs RR, IPL 2026 Highlights: राजस्थान ने रोका पंजाब का विजय रथ, यशस्वी-फरेरा की आतिशी पारी ने 6 विकेट से रौंदा

IPL 2026 का 40वां मुकाबला मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में राजस्थान ने छह विकेट से जीत हासिल की. ये मैच न्यू चंडीगढ़ में हुआ था, जहां टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब की टीम ने दो सौ बाइस रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी राजस्थान ने आखिरी ओवर में ये टोटल चेज कर लिया.

Advertisement

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, निकाय चुनाव में मिली करारी शिकस्त

गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है. पार्टी को स्थानीय निकाय चुनावों में करारी शिकस्त मिली है. पार्टी एक भी नगर निगम नहीं जीत पाई, बल्कि 2021 में मिली अपनी बढ़त भी गंवा बैठी. AAP को 15 नगर निगमों की 1044 सीटों में से सिर्फ 6 सीटें मिलीं. वहीं, 84 नगर पालिकाओं की 2030 सीटों में से उसे केवल 18 सीटें हासिल हुईं.

रूस से चौथा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भारत आ रहा, पश्चिमी सीमा पर तैनात होगा

रूस से भारत के लिए चौथा एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम रवाना हो गया है. यह सिस्टम मई 2026 में भारत पहुंच जाएगा. यह डिलीवरी भारत में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के आसपास हो रही है.  चौथा S-400 स्क्वाड्रन मुख्य रूप से देश की पश्चिमी सीमा (पाकिस्तान की तरफ) पर तैनात किया जाएगा. इससे भारत की हवाई सुरक्षा और मजबूत हो जाएगी. 

अक्षय ने हील्स पहनकर किया 'लाल परी' पर डांस, लड़खड़ाए मगर नहीं रुके कदम, Video

अक्षय कुमार ने गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के फिनाले में हाई हील्स पहनकर डांस किया. जैकलीन फर्नांडिस के चैलेंज को उन्होंने खुशी-खुशी पूरा किया. अक्षय ने लाल परी गाने पर शानदार डांस किया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया. फिनाले में भूमि पेडनेकर और फिल्ममेकर फराह खान गेस्ट बने. सभी ने इस फिनाले नाइट में जमकर मस्ती की. 

Advertisement

बंगाल चुनाव: आखिरी चरण की वोटिंग के लिए हाई अलर्ट, NIA-BDS और डॉग स्क्वॉड की तैनाती

पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है. NIA की टीमों को विशेष रूप से तैनात किया गया है. यह टीमें सुनिश्चित करेंगी कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह के बम का इस्तेमाल न हो सके. बम स्क्वॉड, फोरेंसिक टीमें और डॉग स्क्वॉड की 24 घंटे तैनाती की गई है.

NCB की कस्टडी में दिखा मोहम्मद सलीम डोला, दिल्ली एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्किये से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है. इस कार्रवाई को ऑपरेशन ग्लोबल हंट के तहत अंजाम दिया गया. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया है. अब उसे मुंबई की संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा.

PM मोदी आज करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, जानिए मेरठ से प्रयागराज तक कितना देना होगा टोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. यह मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा हाईस्पीड कॉरिडोर है. यह न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगा, बल्कि औद्योगिक निवेश, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से भी गेमचेंजर साबित होगी. उद्घाटन के साथ ही इस एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू हो जाएगा.

Advertisement

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत! कई जगह बूंदाबांदी, आंधी-तूफान का भी अलर्ट

दिल्ली NCR के मौसम में कुछ नर्मी आती नजर आ रही है. कई इलाकों में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए भी आंधी, तूफान, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में अचानक मौसम खराब होने की स्थिति बन सकती है.

गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी, करेंगे विशेष पूजा

पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन के लिए जाएंगे. इस दौरान वह 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. वाराणसी में जगह-जगह बनाए गए स्वागत गेट से गुजरते हुए पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे और फिर यहीं से एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे. इसके बाद पीएम हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement