लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है. मुल्तानी सिख फॉर जस्टिस संगठन से जुड़ा है. मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं. कानपुर के पीयूष जैन को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो इत्र कारोबारी नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर को मेट्रो की सौगात देंगे. वहीं, बिहार में एक पति ने अपनी ही पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करवा दी.
लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है. जर्मनी में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया है. जसविंदर सिंह ही लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. जसविंदर सिंह दिल्ली और मुंबई में भी आतंकी हमले करने की साजिश रच रहा था. इसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है.
2. '15 लाख तक का भ्रष्टाचार किया है तो शिकायत मत करो...', बोले BJP सांसद जनार्दन मिश्रा
मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा (Janardan Mishra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो भ्रष्टाचार पर बात कर रहे हैं. वो कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कह रहे हैं कि अगर सरपंच 15 लाख रुपये तक का भ्रष्टाचार करता है तो वे उसकी शिकायत लेकर उनके पास ना जाएं, हां इससे ऊपर की रकम के घोटाले पर बात हो सकती है.
3. Exclusive: इत्र कारोबारी नहीं है पीयूष जैन, क्या है राजनीतिक कनेक्शन का सच?
यूपी के कारोबारी पीयूष जैन इन दिनों चर्चा में है. उनके घर पर पड़े छापों में 195 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है. पीयूष जैन के राजनीतिक कनेक्शन को लेकर भी कई बातें सामने आईं. इन सबके बीच अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. इत्र और परफ्यूमर्स एसोसिएशन ने पीयूष को लेकर दावा किया है कि वह इत्र कारोबार से नहीं जुड़ा है.
4. PM मोदी आज कानपुर मेट्रो रेल को दिखाएंगे हरी झंडी, IIT के 54वें दीक्षांत समारोह में भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के औद्योगिक महानगर कानपुर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कानपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का मुआयना भी करेंगे और साथ-साथ आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक मेट्रो की सवारी करेंगे.
5. पत्नी करती थी किसी और से प्यार... पति ने ही करा दी दोनों की शादी, खुद बनाया वीडियो
एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने अपनी ही पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करवा दी. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. पत्नी की प्रेमी से शादी करवाने की ये घटना एक सप्ताह पहले हुई है. लेकिन शादी का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है. वायरल वीडियो के मुताबिक, पति ने अपनी पत्नी की शादी बेंगलुरू में करवाई है.