आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 24 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: केंद्र सरकार ने केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. वहीं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. इन खबरों के अलावा, भोजशाला विवाद में एएसआई रिपोर्ट में परिसर में मंदिर होने के सबूत मिले. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें.
केरल का नाम बदलने को मिली मंजूरी, कैबिनेट ने दी हरी झंडी
केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर केरलम किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. केरल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा कदम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इससे राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को मजबूती मिलेगी. इससे पहले केरल विधानसभा ने आधिकारिक तौर पर राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने का प्रस्ताव पारित कर दिया था.
'चुनौती देता हूं, US-India डील रद्द करके दिखाओ...' भोपाल में मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधाी ने भोपाल में 'किसान महा चौपाल' में केंद्र सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे कटघरे में खड़ा किया. राहुल ने दावा किया कि जब चीन की सेना भारतीय सीमा में घुस रही थी, तब सरकार ने सेना को उसके हाल पर छोड़ दिया था.
मंदिर तोड़कर बनी मस्जिद? भोजशाला विवाद में ASI की रिपोर्ट से भूचाल, मिले 'ॐ नमः शिवाय' वाले शिलालेख
भोजशाला विवाद में एएसआई की रिपोर्ट ने नया भूचाल ला दिया है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के आदेश के पालन में एएसआई ने 22 मार्च 2024 से भोजशाला मंदिर सह कमाल मौला मस्जिद परिसर और उसके 50 मीटर परिधीय क्षेत्र में वैज्ञानिक जांच, सर्वेक्षण और उत्खनन किया. जांच और उत्खनन के दौरान परिसर से शिलालेख, मूर्तियां और सिक्के मिले हैं.
भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा स्वदेशी 20 टन हैवी ड्रॉप सिस्टम, परीक्षण सफल
भारतीय सेना ने स्वदेशी एडवांस्ड 28 फीट हैवी ड्रॉप सिस्टम ट्वेंटी टी टाइप फाइव का सफल परीक्षण पूरा किया. राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल ने इसे परखा. यह सिस्टम ऊंचे पहाड़ों और दुर्गम इलाकों में, जहां सड़कों की पहुंच नहीं, वहां भारी युद्धक उपकरण तैनात करने में सक्षम बनाएगी.
'सुपरस्टार कानून से ऊपर नहीं होते...', रणवीर सिंह को Kantara विवाद में कर्नाटक हाई कोर्ट की फटकार
कर्नाटक हाई कोर्ट ने फिल्म कांतारा पर दिए गए बयान को लेकर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को कड़ी फटकार लगाई है. अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति को प्रतिभा की आड़ में लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का अधिकार नहीं है. हाई कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि सुपरस्टार कानून से ऊपर नहीं होते.
इंडिया दौरे से पहले कनाडा पीएम कार्नी का 'गुडविल गिफ्ट', भारत के दुश्मन को करेंगे 'बेमुल्क'
मुंबई हमले की साजिश रहने वाला आतंकी तहव्वुर राणा कनाडा का निवासी है. कनाडा ने अब पाकिस्तान में जन्मे इस टेररिस्ट की नागरिकता छीनने का फैसला किया है. कनाडा ने ये फैसला वहां के पीएम मार्क कार्नी की प्रस्तावित भारत यात्रा से ठीक पहले लिया है. तहव्वुर राणा पर 2008 के मुंबई आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है.
IND vs PAK: इस दिन होगी T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की महाभिड़ंत, आ गया फुल शेड्यूल
महिला टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप 2026 का आग़ाज़ 12 जून से होगा, जिसमें 12 टीमें ख़िताब के लिए भिड़ेंगी. यह टूर्नामेंट का 10वां सीज़न है. उद्घाटन मैच मेज़बान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. ये चैंपियनशिप 12 जून से 5 जुलाई तक चलेगी. क्वालिफ़ायर के ज़रिए बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई.
हरियाणा: IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड केस में जांच तेज, रडार पर इन चार विभागों के IAS अफसर
चंडीगढ़ के IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जांच तेज हो गई है. हरियाणा सरकार ने मामले की गहन पड़ताल के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है. सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार के विभागों से संबंधित लगभग 556 करोड़ रुपये 24 घंटे के भीतर वापस सरकारी खातों में जमा करा दिए गए.
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले संजय दत्त, रोड शो में लगे जय श्रीराम के नारे, बोले- सौभाग्य है कि...
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाक़ात की. संजय दत्त ने सोमवार को इस मुलाकात की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर इसकी जानकारी दी. तस्वीर में दोनों हाथ मिलाते नज़र आ रहे हैं. संजय दत्त ने सीएम योगी आदित्यनाथ को सकारात्मक बातचीत के लिए धन्यवाद दिया.
जंगी आहट के बीच ईरान में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 की मौत, परमाणु प्लांट वाले शहर में फैला मलबा
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरने वाले पवन हंस के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी कारणों से मायाबंदर के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. इसके बाद तुरंत मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.