scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 नवंबर 2021 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 22 नवंबर 2021 की खबरें और समाचार: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े को लेकर एक तस्वीर शेयर की है. इसी के साथ कई आरोप भी लगाए हैं. वहीं दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर हमें दुनिया के सात शहरों से कुछ जरूरी सीख लेनी चाहिए.

Advertisement
X
नवाब मलिक ने ट्वीट की समीर वानखेड़े की तस्वीर
नवाब मलिक ने ट्वीट की समीर वानखेड़े की तस्वीर

NCB अधिकारी समीर वानखेड़े पर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने फिर निशाना साधा है. उन्होंने समीर वानखेड़े के निकाह की तस्वीर शेयर की है. वहीं, एयरटेल ने अपना टैरिफ प्लान बढ़ाने का फैसला लिया है. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में तीसरे टी-20 मैच खेला गया. इसमें टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की. दीपक चाहर की शानदार पारी ने सबका दिल जीत लिया. एयरटेल ने प्लान्स के रेट बढ़ा दिए हैं. पढ़ें, आज सुबह की पांच बड़ी खबरें.

1. 'कबूल है, कबूल है, कबूल है...ये क्या किया समीर दाऊद वानखेड़े', नवाब मलिक ने शेयर की निकाह की तस्वीर

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर कई आरोप जड़े हैं. नवाब मलिक ने अपने ​ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, इसके साथ ही तंज कसते हुए लिखा है कि यह क्या किया तुमने समीर दाऊद वानखेड़े?

2. एयरटेल ने प्रीपेड प्लान्स पर बढ़ाई टैरिफ दर, 26 नवंबर से होगी लागू

एयरटेल यूजर्स को कंपनी की सेवा लेने के लिए अब 26 नवंबर से अधिक पैसे चुकाने होंगे. कंपनी ने नई दरें लागू करने की घोषणा की है. एयरटेल ने प्रीपेड प्लान्स पर टैरिफ दर में इजाफा किया है. यह इजाफा 25 फीसदी तक किया गया है. कंपनी से इससे पहले जुलाई में भी पोस्टपेड प्लान्स में बढ़ोत्तरी की थी.

Advertisement

3. Ind Vs Nz, Deepak Chahar Batting: आखिरी ओवर में आया दीपक का तूफान, पवेलियन में बैठे रोहित ने किया सैल्यूट, Video

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया ने पहले बैटिंग चुनी थी. इसमें रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया तो अंतिम ओवर में दीपक चाहर ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर शानदार प्रदर्शन किया. दीपक चाहर की ये धुआंधार पारी के दम पर ही भारतीय टीम 184 के स्कोर तक पहुंच पाई थी. 

4.  Air Pollution से जंग जीत चुके दुनिया के इन 7 शहरों से क्या सीख सकती है दिल्ली?

दुनिया के सात शहरों ने प्रदूषण पर बेहतर काम किया है. लोगों को इस बारे में जागरूक किया है. दिनोंदिन बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकारें चिंतित हैं. दिल्ली को भी प्रदूषण को कम करने के बारे में दुनिया के इन सात शहरों से सीख लेनी चाहिए. बता दें कि दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण के कारण बेहद समस्या हो रही है. इस पर नियंत्रण के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं.

5. कोरोना फिर बरपाने लगा कहर, तेलंगाना में एक ही स्कूल की 28 छात्राएं संक्रमित

देश और दुनिया ने कोरोना का पहली और दूसरी लहर में खूब तबाही का मंजर देखा. हालांकि,अब मामलों में कमी के साथ थोड़ी राहत मिली है. हालात में सुधार को देखते हुए स्कूल और दफ्तर भी खोले जाने लगे हैं. लेकिन तेलंगना से आई हालिया खबर डराने वाली है. दरअसल, रविवार को तेलंगाना के खम्मम जिले के सरकारी रेजीडेंशियल स्कूल की 28 छात्राओं  के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से सामूहिक कोविड -19 संक्रमण सामने आया है. 
 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement