scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 मार्च 2026 की टॉप खबरें और अन्य समाचार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष चार हफ्तों तक चल सकता है. वहीं, अफगानिस्तान में सत्ता संभाल रहे अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं.

Advertisement
X
ईरान के साथ संघर्ष की समयसीमा पर बोले ट्रंप. (Photo: White House)
ईरान के साथ संघर्ष की समयसीमा पर बोले ट्रंप. (Photo: White House)

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 मार्च 2026 की खबरें और समाचार: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष चार हफ्तों तक चल सकता है. वहीं, अफगानिस्तान में सत्ता संभाल रहे अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.

'4 हफ्ते तक चल सकती है ईरान की जंग...' मिडिल ईस्ट में महायुद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष चार हफ्तों तक चल सकता है. उन्होंने कहा कि हमने अनुमान लगाया है कि ये संघर्ष चार हफ्तों या उससे कम समय तक चलेगा. साथ ही उन्होंने युद्ध में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. ईरान के साथ भविष्य में बातचीत की संभावना पर ट्रंप ने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं.

पाकिस्तान पर करारी चोट... तालिबान ने रालवपिंडी में नूर खान मिलिट्री बेस समेत कई ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक

अफगानिस्तान में सत्ता संभाल रहे अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं. तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और घलानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है.

Advertisement

IND vs WI T20 WC Highlights: संजू के तूफान ने दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज़ ने 196 रनों का टारगेट दिया था, जिसे भारत ने 20वें ओवर में चेज़ किया. आजतक के अनुसार, टीम इंडिया के लिए इस मैच में संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली.

T20 World Cup: 'कई बार खुद पर शक हुआ, लेकिन...', महाजीत के बाद इमोशनल हुए संजू सैमसन, बताया क्या था विक्ट्री प्लान

ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद सैमसन ने कहा कि यह दिन उनकी जिंदगी के सबसे बड़े दिनों में से एक है. उन्होंने माना कि उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने भरोसा नहीं छोड़ा.

कुवैत-बहरीन में US के बेस तबाह, अब्राहम लिंकन कैरियर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइल... ईरान का बड़ा दावा

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में शुरू की गई जवाबी कार्रवाई को लेकर बड़े दावे किए. ईरान के अनुसार, कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पूरी तरह से काम करना बंद कर चुका है और बहरीन में भी भारी नुकसान हुआ है. ईरान का दावा है कि 560 अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने की खबर है.

Advertisement

PM मोदी ने इजरायल के पीएम से की बात, मौजूदा हालातों पर जताई चिंता

PM नरेंद्र मोदी ने इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से भी बात की और संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. 

खामेनेई की मौत पर इराक में बवाल, भीड़ ने बगदाद में घेरा अमेरिकी दूतावास

इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को सैकड़ों प्रो-ईरानी प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास के ग्रीन ज़ोन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ईरानी झंडे लहराए और सुरक्षाबलों पर पत्थरबाज़ी की, जिसके जवाब में आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया. खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement