scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 नवंबर 2021 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 17 नवंबर 2021 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से बुधवार का दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ जम्मू-कश्मीर में पांच आंतकियों का सफाया कर दिया गया तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव को बड़ी राहत दे दी गई है. जानिए बुधवार शाम की पांच बड़ी खबरें-

Advertisement
X
कुलगाम में एनकाउंटर, पांच आतंकी ढेर (सांकेतिक फोटो)
कुलगाम में एनकाउंटर, पांच आतंकी ढेर (सांकेतिक फोटो)

खबरों के लिहाज से बुधवार का दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ जम्मू-कश्मीर में पांच आंतकियों का सफाया कर दिया गया तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव को बड़ी राहत दे दी गई है. जानिए बुधवार शाम की पांच बड़ी खबरें-

1. कुलगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत पांच आतंकी मारे गए, मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर में सेना का आंतक पर तोबड़तोड़ प्रहार जारी है. अब कुलगाम में सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. एनकाउंटर और ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद सेना को ये कामयाबी मिली है. कुलगाम के पॉमबे में तीन और गोपालपुरा में दो आतंकी मारे गए हैं.

2. इंटरनेशनल कोर्ट के दबाव में झुका पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव को बड़ी राहत 

पकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को एक बड़ी राहत मिली है. पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले के अनुसार अपील करने का अधिकार देने के लिए संसद के संयुक्त सत्र में एक विधेयक पारित किया है. इससे पहले कोर्ट ने पाकिस्तान को बिना देरी के भारत को राजनयिक पहुंच मुहैया कराने को भी कहा था.  

Advertisement

3. मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परम बीर सिंह भगोड़ा घोषित, वसूली केस में चल रही जांच  

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में जांच चल रही है. परमबीर सिंह फरार हैं और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को उनकी तलाश है. गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच परमबीर सिंह तक नहीं पहुंच पाई है. इसी बीच अब परमबीर सिंह को एक मजिस्ट्रेट द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया है.

4. महाराष्ट्र: 36 सोशल मीडिया पोस्ट से कैसे भड़की हिंसा...सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट

महाराष्ट्र के मालेगांव, अमरावती और नांदेड़ में हाल ही में हुए दंगों (maharashtra violence) पर राज्य के गृह विभाग को पुलिस ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. गृह विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट में पुलिस ने कहा है कि भ्रामक और फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से महाराष्ट्र में दंगे भड़काए गए. कई ऐसी पोस्ट की गईं, जिनसे लोगों की भावनाएं आहत हुईं. पुलिस जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू कर सकती है.

5. संयुक्त किसान मोर्चा में पड़ी 'फूट', गुरनाम सिंह चढ़ूनी बोले- पंजाब के कई किसान नेता “झूठे और फ़रेबी”

संयुक्त किसान मोर्चा में दरार पड़ने की खबरें सामने आ रहीं हैं. किसान आंदोलन जब से शुरू हुआ है, तब से ये पहली बार है जब संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) में मतभेद सामने आए हैं. हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी (Gurnam Singh Chaduni) ने पंजाब के किसान नेताओं को 'झूठा' और 'विश्वासघाती' बताया है.

Advertisement
Advertisement