भारत-पाक टी20 मैच से ग्रुप ए का टॉपर तय होगा और मुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह है. ओम बिरला बांग्लादेश में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. तापसी पन्नू ने चुनौतीपूर्ण किरदारों को लेकर अपनी सोच साझा की. रूस-यूक्रेन के बीच अमेरिकी मध्यस्थता में जिनेवा में शांति वार्ता होगी. महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है और पूजा मुहूर्त जारी किया गया है. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें.
बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथग्रहण में PM मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व
भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश में नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने वाले हैं. उनकी जगह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जाएंगे. भारत की इस उच्चस्तरीय उपस्थिति को दोनों देशों के गहरे और स्थायी संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है.
IND vs PAK T20 WC Live Score: कोलंबो स्टेडियम पहुंची भारत-पाक टीम, अभिषेक शर्मा का खेलना तय
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है. दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का फैसला तय करेगा कि आखिर इस ग्रुप ए का टॉपर कौन रहता है.
'किसानों को गुमराह कर रहे हैं...’, अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. उन्होंने खुला चैलेंज दिया कि वो बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष के साथ मंच पर चर्चा कर लें. उन्होंने मोदी सरकार के किसानों के लिए बजट बढ़ाने, लोन माफी और ट्रेड डील के जरिए किसानों के हितों की रक्षा करने का दावा भी किया.
ईरान के पूर्व क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी के आह्वान पर जर्मनी के म्यूनिख शहर में खामेनेई शासन के खिलाफ दो लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे. लोगों ने खामेनेई शासन के द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक दमन का विरोध किया.
MP: फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर
भोपाल में रविवार दोपहर 4 बजे एक फर्नीचर गोदाम और कारखाने में भीषण आग लग गई. आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और मौके पर धमाके भी सुनाई दिए. दमकल की पांच गाड़ियां, नगर निगम और भेल की फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हैं. कारखाने के पास हॉस्टल, पीजी, नगर निगम मुख्यालय और आईएसबीटी मौजूद हैं. आग के कारणों की जांच जारी है.
भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज, किसका पलड़ा भारी? जानिए क्या कह रहा है हिंदुस्तान
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 616 दिनों बाद मुकाबला कोलंबो में रविवार शाम साढ़े छह बजे खेला जाएगा. अब तक खेले गए आठ मैचों में भारत सात बार जीत चुका है, जबकि पाकिस्तान को एक जीत मिली है. मैच को लेकर देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
'रो देती हूं-वॉर्डरोब बदल जाता है', तापसी पर पड़ा सीरियस किरदारों का बुरा असर, बोलीं- इस हद तक...
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म अस्सी में वकील की दमदार भूमिका में नजर आएंगी. साहित्य आजतक 2026 इवेंट में तापसी ने बताया कि क्यों वो पारंपरिक हीरोइन वाले किरदारों से दूरी बनाती हैं और चुनौतीपूर्ण रोल्स चुनती हैं. जानिए क्या कहा एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म चॉइस और अनुभव सिन्हा संग काम करने पर.
अमेरिकी मध्यस्थता में रूस-यूक्रेन करेंगे शांति वार्ता, जेलेंस्की ने जताई युद्ध खत्म होने की उम्मीद
यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के तहत अमेरिका के नेतृत्व में रूस और यूक्रेन के बीच जिनेवा में दो दिवसीय त्रिपक्षीय वार्ता होने जा रही है. वार्ता में डोनबास क्षेत्र को लेकर मतभेद सबसे बड़ी चुनौती है. म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता से सकारात्मक नतीजे निकलने की उम्मीद है, हालांकि यूरोप को बातचीत से बाहर रखना एक गंभीर गलती है.
Mahashivratri 2026: शुरू होगा प्रथम प्रहर की पूजा का मुहूर्त, पारण का समय भी नोट करें
महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है. इसमें चार अलग अलग प्रहरों में भगवान शिव की पूजा की जाती है. फिर रात्रि जागरण के माध्यम से भगवान को प्रसन्न किया जाता है.