scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज दिनभर की प्रमुख खबरों में प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, नवलनी की मौत पर रूस पर गंभीर आरोप, सेना प्रमुख की ऑस्ट्रेलिया यात्रा, साध्वी प्रेम बाईसा केस में पुलिस की रिपोर्ट, भारत-पाक मैच से पहले टीम इंडिया की तैयारी, दिल्ली की खराब हवा पर बयान, भारत-बांग्लादेश संबंधों पर चर्चा और एआई समिट की हलचल छाई रही.

Advertisement
X
रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रह्मापुत्र पर रिवर टूरिज्म बढ़ाएंगे (Photo: ITG)
रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रह्मापुत्र पर रिवर टूरिज्म बढ़ाएंगे (Photo: ITG)

आज की बड़ी खबरों में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, नवलनी की मौत पर रूस पर जहर देने के आरोप, सेना प्रमुख का ऑस्ट्रेलिया दौरा, साध्वी प्रेम बाईसा मामले में पुलिस खुलासा, भारत-पाक मैच से पहले कप्तान का बयान, दिल्ली प्रदूषण पर योगी की टिप्पणी, भारत-बांग्लादेश रिश्ते और एआई समिट शामिल रहे. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.

'कांग्रेस बौखलाई है कि मोदी सब कैसे कर लेता है', गुवाहाटी में बोले प्रधानमंत्री
 
प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल बयान देने में आगे है. कांग्रेस ने देश को हमेशा खतरे में रखा. कांग्रेस आतंकियों को कंधे पर बैठाती है.

पुतिन के कट्टर विरोधी नवलनी को दिया गया था मेंढक का जहर, 5 देशों का रूस पर बड़ा आरोप

2024 में रूस में विपक्षी नेता और पुतिन के कट्टर विरोधी नेता नवलनी संदिग्ध परिस्थिती में मृत पाए गए थे. अब यूरोप के पांच देशों ने दावा किया है कि क्रेमलिन ने मेंढक का जहर देकर नवलनी को मारा है. फिलहाल, रूस की ओर से इन आरोपों पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर फोकस

Advertisement

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर ट्रेनिंग, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज और कैपेसिटी ​बिल्डिंग पर चर्चा करेंगे.

ना जहर, ना साजिश... फिर कैसे हुई साध्वी प्रेम बाईसा की मौत? पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट
 
राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि एफएसएल और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट के अनुसार मौत कार्डियक और फेफड़े संबंधित बीमारी से हुई. मामले में 44 लोगों से पूछताछ, 106 मोबाइल की सीडीआर और 37 नमूनों की जांच के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक की गई. जांच भी अभी जारी है.

हैंडशेक, उस्मान तारिक और कोलंबो की मिस्ट्री... भारत-पाक मैच से पहले कप्तान सूर्या ने दिया हर सवाल का जवाब

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले कहा कि टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पहले से तैयार थी और श्रीलंका की परिस्थितियों से परिचित है. अभिषेक शर्मा को खिलाने पर उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में हामी भरी.

'दिल्ली गैस चैंबर बन गई है...', योगी आदित्यनाथ ने राजधानी की आबोहवा पर उठाए सवाल
 
गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण के मुद्दे पर लोगों को संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद ही ख़राब है और राजधानी गैस चैंबर बन गई है. वहां लोगों को पॉल्यूशन की वजह से सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होती है.

Advertisement

Sahitya Aajtak Lucknow :'हिंदू होना खतरा नहीं, आत्म गौरव होना चाहिए', साहित्यकारों ने कहा - अपनी संस्कृति से जुड़ाव गलत नहीं

साहित्य आजतक लखनऊ में स्टेज -2 पर 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं' सत्र में प्रो. संजीव कुमार शर्मा और यतींद्र मिश्रा ने अपने प्रभावशाली विचारों को रखा. इस सत्र की शुरुआत हिंदू होने का जो आत्म गौरव पिछले कुछ सालों से परिलक्षित हो रहे हैं, इस आत्मबोध, इस ट्रेंड पर अपनी-अपनी बात रखने से हुई.

'हम संबंध सुधारने को तैयार, लेकिन...', भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर बोले तारिक रहमान के सलाहकार
 
बीएनपी नेता हुमायूं कबीर ने भारत-बांग्लादेश पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि नई सरकार बराबरी और आपसी सम्मान के आधार पर रिश्ते चाहती है. शेख हसीना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया तय करेगी. उन्होंने सुरक्षा सहयोग, चरमपंथ पर सख्ती और संवाद जारी रखने पर जोर दिया.

भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
 
नई दिल्ली 16 से 20 फरवरी तक इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाला यह वैश्विक सम्मेलन पीपुल, प्लेनेट और प्रोग्रेस के तीन सूत्रों पर आधारित है. इसमें 100 से अधिक देश भागीदारी कर रहे हैं.

Advertisement

Mahashivratri 2026 Shubh Muhurt: जलाभिषेक और 4 प्रहर की पूजा का समय क्या है? कल सुबह जल्दी शुरू हो जाएगा शुभ मुहूर्त

इस साल महाशिवरात्रि पर 10 बड़े ही शुभ योग रहने वाले हैं. चार प्रहर की पूजा के अलावा शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए भी अलग-अलग समय पर चार मुहूर्त रहेंगे. महाशिवरात्रि के व्रत का पारण 16 फरवरी को सुबह 06:59 बजे से दोपहर 3:24 बजे तक होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement