scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 मई 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

लोकसभा चुनाव के दौरान हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कैंडिडेट माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती के नामांकन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंच पर ही तेज प्रताप यादव ने एक कार्यकर्ता को जोरदार धक्का दे दिया.

Advertisement
X
तेज प्रताप यादव का वीडियो वायरल हो रहा है
तेज प्रताप यादव का वीडियो वायरल हो रहा है

लोकसभा चुनाव के दौरान हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कैंडिडेट माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती के नामांकन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंच पर ही तेज प्रताप यादव ने एक कार्यकर्ता को जोरदार धक्का दे दिया. तेज प्रताप का यह रूप देख मंच पर मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए. मुंबई में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है और आसमान में घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई. 

Lok Sabha Election 2024: पोलिंग बूथ पर BJP कैंडिडेट माधवी लता ने महिलाओं के चेहरे से हटवाया बुर्का, केस दर्ज

लोकसभा चुनाव के दौरान हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कैंडिडेट माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए बैठी महिलाओं के वोटर आईडी चेक करती नजर आ रही हैं. इस दौरान माधवी लता महिलाओं से उनका बुर्का हटवाकर भी देख रही हैं. वीडियो हैदराबाद के पुराने शहर के एक पोलिंग बूथ का बताया जा रहा है.


तेज प्रताप ने मंच पर कार्यकर्ता को दिया धक्का, VIDEO वायरल हुआ तो दी सफाई

पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती के नामांकन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंच पर ही तेज प्रताप यादव ने एक कार्यकर्ता को जोरदार धक्का दे दिया. तेज प्रताप का यह रूप देख मंच पर मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए. इसके बाद वहां मौजूद शक्ति सिंह यादव और अन्य नेताओं ने मामले को संभाला और उस कार्यकर्ता को तुरंत पीछे ले गए. वहीं मीसा भारती ने भी अपने भाई को शांत रहने का इशारा किया. इस वाकये का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप ने अपने एक्स (X) हैंडल पर ट्वीट कर सफाई भी दी और धक्का देने का कारण बताया है. 

Advertisement

पाकिस्तान से आजादी क्यों चाहता है PoK? वो 5 फैक्टर, जिसकी वजह से नाराज हैं स्थानीय लोग

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पीओके की जनता सड़कों पर उतर आई है. पीओके में तीन दिन से हिंसक प्रदर्शन जारी हैं. फिलहाल इनके शांत होने के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. पीओके में आजादी के नारे गूंज रहे हैं.

मुंबई-गुजरात में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश

मुंबई में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है और आसमान में घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई. मुंबई में दिन के समय अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ तापमान नीचे गिर गया. मौसम विभाग की तरफ से मुंबई में आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था.

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मारे गए 3 नक्सली, AK-47 और कार्बाइन सहित कई घातक हथियार बरामद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत तीन नक्सली मारे गए हैं. इस ऑपरेशन को ढ़चिरौली पुलिस की स्पेशलाइज्ड कॉम्बैट विंग सी-60 के कमांडो ने किया है. घटनास्थल से एक एके-47, एक कार्बाइन, एक इंसास राइफल और नक्सली साहित्य मिले हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement