scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

पश्चिम एशिया संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की. वहीं, ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि होर्मुज़ से गुज़रने के लिए जहाज़ों को ईरान की नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा.

Advertisement
X
Historic oil disruption: IEA says Hormuz closure slashes global supply
Historic oil disruption: IEA says Hormuz closure slashes global supply

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की. वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने के लिए जहाज़ों को ईरान की नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा. इन खबरों के अलावा, RSS की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा' की तीन दिवसीय बैठक हरियाणा के पनीपत में शुक्रवार से शुरू हो रही है. पढ़ें शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें.

'भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता, हम शांति के पक्षधर', PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की. इस दौरान PM मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और इन्फ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई. PM ने बातचीत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारतीयों की सुरक्षा, सामान और ऊर्जा की निर्बाध सप्लाई भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं.

Iran War: 'नौसेना से बात करो और जहाज ले जाओ, लेकिन...' होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर ईरान का बड़ा बयान

ईरान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने के लिए जहाज़ों को ईरान की नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा. ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि नौसेना के साथ बातचीत करने के बाद ही आप तेल-गैस जहाजों से लेकर जा सकते हैं. इस बयान से साफ है कि ईरान की नौसेना 'होर्मुज स्‍ट्रेट' पर नज़र बनाए हुए है और उसका पूरा कंट्रोल है.

Advertisement

हरियाणा में RSS की टॉप लीडरशिप की बैठक, एजेंडे में चुनावी तैयारी से लेकर यूजीसी विवाद तक

RSS की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा' की तीन दिवसीय बैठक हरियाणा के पनीपत में शुक्रवार से शुरू हो रही है. इस बैठक में RSS  के 100 साल के कार्य विस्तार की समीक्षा के साथ-साथ आगामी 100 सालों के कार्यक्रमों-अभियानों की रूपरेखा तैयार की जाएगी. इस बैठक में यूजीसी विवाद पर मंथन किए जाने की संभावना है.

तुर्की में भूकंप के जोरदार झटके, 5.5 तीव्रता के झटकों ने उड़ाई नींद, सड़कों पर जमा रहे लोग

तुर्की के मध्य में शुक्रवार तड़के रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है. इस भूकंप का केंद्र टोकाट के निक्सार कस्बे में था, जिसकी गहराई केवल 6.4 किलोमीटर थी. गहराई कम होने की वजह से इसके झटके काफी तेज़ महसूस किए गए और आसपास के कई अन्य प्रांतों में भी कंपन महसूस हुई. हालांकि, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

LPG की किल्लत के बीच साइबर ठग एक्टिव, सिलेंडर बुकिंग के दौरान रहें सावधान, दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट

LPG की किल्लत के बीच दिल्ली पुलिस ने सिलेंडर बुकिंग को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है. दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लोगों को सतर्क किया है. दिल्ली पुलिस ने अलर्ट किया है कि अगर आपके पास भी गैस एजेंसी के नाम से सिलेंडर बुकिंग को लेकर कोई कॉल या मैसेज आए तो सावधान रहें. ठग फर्जी मैसेज या व्हाट्सएप लिंक भी भेजते हैं.

Advertisement

पाकिस्तानी एयरफोर्स ने कई अफगानी शहरों में की एयरस्ट्राइक, कंधार में फ्यूल डिपो पर भी हमला

अफ़गानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने फिर अफ़गान संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका समेत देश के कई हिस्सों में भीषण हवाई हमले किए हैं. पाकिस्तानी विमानों ने कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन 'काम एयर' के फ्यूल डिपो को निशाना बनाया है. यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब कई देशों में तेल का संकट बना हुआ है.

Weather Prediction: दिल्ली में बादलों की आवाजाही, कश्मीर से असम तक बारिश-बर्फबारी, जानें देशभर का मौसम

देश के पहाड़ी राज्यों में ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ केअसर से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है और अब इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है. इस दौरान दिल्ली में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है. अगले 2-3 दिन में राजधानी में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चल सकती हैं. इससे गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बनेगा.  
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement