scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 मार्च 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 8 मार्च 2024 की खबरें और समाचार: लालू यादव के पीएम मोदी पर दिए बयान पर अब उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने इसे लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है.सीमा पर भारतीय सैनिकों की बढ़ती संख्या को लेकर चीन ने ऐतराज जताया है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अंतिम टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है.

Advertisement
X
आज की पांच अहम खबरें
आज की पांच अहम खबरें

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले विपक्ष के लिए उलटे पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के परिवार के बारे में टिप्पणी करके विपक्षी दल सेल्फ गोल कर रहे हैं. दिल्ली के इंद्रलोक में नमाजियों को पुलिस कांस्टेबल द्वारा लात मारने के वायरल वीडियो से हंगामा मचा हुआ है. बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों की बढ़ती संख्या से चीन तमतमाया हुआ है और उसने कहा है कि इसे शांति कायम नहीं होगी. इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 250 से ज्यादा रनों की बढ़त लेकर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें

'मोदी पर निजी हमले कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहा विपक्ष', लालू यादव के बयान पर बोले उमर अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले विपक्ष के लिए उलटे पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के परिवार के बारे में टिप्पणी करके विपक्षी दल सेल्फ गोल कर रहे हैं. उन्होंने उपरोक्त बातें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर तंज कसने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहीं. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया गया था, जो विपक्ष को ही उल्टा पड़ गया था. बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस विपक्ष के 'इंडिया गुट' का हिस्सा है.

'इससे शांति कायम नहीं होगी...', सीमा पर भारतीय सैनिकों की बढ़ती संख्या से तमतमाया चीन
 
सीमा पर भारतीय सैनिकों की ज्यादा मौजूदगी से चीन बौखलाया हुआ है. चीनी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हिमालयी सीमा पर भारतीय सैनिकों की बड़ी संख्या में तैनाती से तनाव कम नहीं होगा. एजेंसी के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि विवादित सीमा पर और अधिक सैनिक तैनात करने का भारत का फैसला 'तनाव कम करने के लिए अनुकूल नहीं है.'

Advertisement

दिल्ली के इंद्रलोक में बवाल के बाद एक्शन, सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड
 
दिल्ली के इंद्रलोक से एक वीडियो वायरल हुआ है. यहां सड़क पर जुमे की नमाज चल रही थी. इस बीच एक पुलिसकर्मी अभद्रता करता दिखाई दिया. पुलिसकर्मी नामाज पढ़ रहे युवकों को लात मारता हुआ दिखाई दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मी की इस हरकत के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया. कुछ लोग वीडियो बनाते रहे. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी को घेर लिया.

एल्विश यादव ने फ‍िर किसी को पीटा, सामने आई सीसीटीवी फुटेज, जानें क्या है पूरा मामला
 
यूट्यूबर एल्विश यादव ने एक अनजान शख्स से ट्विटर पर पंगा ले लिया. इस पंगे का नतीजा जबरदस्त लड़ाई में बदल गया. एल्विश को कुछ दिन पहले सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में एक्टर्स और पूर्व क्रिकेटर्स के साथ खेलते देखा गया था. यहां वो कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी के साथ हैंगआउट करते भी नजर आए. हालांकि बाद में एल्विश ने सभी को दोगला बताया. माना जा रहा था कि उनका इशारा मुनव्वर फारूकी की तरफ है.

IND vs Eng 5th Test Day 2 Live Score: धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन छाए रहे भारतीय बल्लेबाज, इंग्लैंड की हालत खराब
 
भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवां टेस्ट मैच जारी है. मैच में दो दिन का खेल पूरा हो चुका है. दूसरे दिन (8 मार्च) स्टम्प तक भारत ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 473 रन बना लिए थे. जसप्रीत बुमराह 19 और कुलदीप यादव 27 रन पर नाबाद लौटे. पहली पारी के आधार पर भारत की लीड 255 रनों की हो चुकी है. इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement