scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 जनवरी 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 4 जनवरी 2022 की खबरें और समाचार: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. वहीं चीन ने पूर्वी लद्दाख में, एलएसी के पार लगभग 60,000 सैनिक जमा कर लिए हैं, वहीं भारत ने भी इतने ही सैनिक तैनात कर लिए हैं. दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर आज सुबह 11 बजे डीडीएमए की बैठक है. इसमें कोरोना के हालातों पर समीक्षा की जाएगी. पढ़ें मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें..

Advertisement
X
Border.
Border.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. वहीं चीन ने पूर्वी लद्दाख में, एलएसी के पार लगभग 60,000 सैनिक जमा कर लिए हैं, वहीं भारत ने भी इतने ही सैनिक तैनात कर लिए हैं. दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर आज सुबह 11 बजे डीडीएमए की बैठक है. इसमें कोरोना के हालातों पर समीक्षा की जाएगी. पढ़ें मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें..

LAC पर चीन ने 60 हजार सैनिकों का किया जमावड़ा, भारत ने भी लद्दाख में बढ़ाई सेना

इस कड़कड़ाती ठंड में जहां चीन ने पूर्वी लद्दाख में, एलएसी के पार लगभग 60,000 सैनिक जमा कर लिए हैं, वहीं भारत ने भी इतने ही सैनिक तैनात कर लिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चीन किसी भी तरह का दुस्साहस न कर सके. शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि चीनी सेना ने लद्दाख के सामने के क्षेत्रों से अपने सभी समर ट्रेनिंग ट्रूप्स को वापस बुला लिया है, लेकिन अभी भी वहां 60,000 सैनिक तैनात हैं, जो खतरे वाली बात है. सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना ने भी अपने कदम आगे बढ़ाए हैं. लद्दाख थिएटर में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिफॉर्म फोर्स का गठन किया गया है, ताकि वहां 14 कोर को मजबूत किया जा सके.  

Advertisement

Arvind Kejriwal Corona Positive: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, घर में आइसोलेट हुए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. फिलहाल केजरीवाल होम आइसोलेशन में हैं. बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है. राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 4099 नए मरीज मिले थे, वहीं संक्रमण दर अब 6.46 फीसदी पहुंच गई है. 

Corona omicron: पटना से मुंबई तक कोरोना-ओमिक्रॉन का डबल अटैक, दिल्ली में बढ़ते केस के बीच आज DDMA की अहम बैठक

देशभर में कोरोना के आंकड़ों में बेहताशा वृद्धि होती जा रही है. देश के हर हिस्से में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. ओमिक्रॉन के साथ ही कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली है. महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार और गुजरात में हालात खराब होते जा रहे हैं. वहीं दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर आज सुबह 11 बजे डीडीएमए की बैठक है. इसमें कोरोना के हालातों पर समीक्षा की जाएगी. हालांकि अब बच्चों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो चुका है. इसके तहत बीते दिन 40 लाख से ज्यादा बच्चों को कोरोना की पहली वैक्सीन लगाई गई. 

IPL 2022: टीम इंडिया का यह पूर्व बॉलर बन सकता है अहमदाबाद का कोच!

Advertisement

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में आठ की बजाय 10 टीमें खेलने वाली हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पिछले साल अहमदाबाद एवं लखनऊ फ्रेंचाइजी के नामों का ऐलान भी कर दिया था. अब दोनों ही फ्रेंचाइजी अपने पहले सीजन के लिए रणनीतियां बनाने में जुटी हैं. इसी कड़ी में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग सेट अप को लगभग अंतिम रूप दे दिया है. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अहमदाबाद आईपीएल टीम के कोच होंगे, जबकि इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम सोलंकी इसके क्रिकेट निदेशक होंगे.

CNG कार खरीदने का एक और विकल्प, शुरू हुई Tata Tiago सीएनजी की प्री-बुकिंग

सीएनजी सेगमेंट की संभावनाओं को देखते हुए टाटा मोटर्स की तैयारियां अब एक कदम और आगे बढ़ चुकी हैं. कंपनी इस महीने Tata Tiago और Tata Tigor का सीएनजी वैरिएंट लॉन्च करने जा रही है. इससे पहले चुनिंदा डीलरशिप पर Tata Tiago CNG की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर कुछ नहीं कहा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लॉन्चिंग से पहले सेलेक्ट डीलरशिप पर Tata Tiago CNG की अनौपचारिक बुकिंग चल रही है.  

Advertisement
Advertisement