नासिक में धर्म परिवर्तन केस में बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने इस मामले में अबतक 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. जो कि सभी मुस्लिम कम्युनिटी से जुड़े बताए जा रहे हैं. जिनपर जूनियर हिंदू युवतियों और महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. इसके साथ इनपर धर्म परिवर्तन करवाने का भी आरोप है. ये खुलासा हुआ है कि युवतियों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और गौ मांस खाने के लिए भी उन्हें मजबूर किया गया. अबतक 8 पीड़ितों की पहचान हुई है. जबकि कुल 12 लोगों ने शिकायत की है.