महाराष्ट्र में बांग्लादेशी मजदूरों को लेकर और परभणी में इकबाल सैयद को मेयर बनाए जाने के बाद सियासी विवाद तेज हो गया है. कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन बंगाल से आए भारतीय मजदूरों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.