scorecardresearch
 

वीडियो में नारा- शरजील तेरे सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, मुंबई पुलिस कर रही जांच

मुंबई के आजाद मैदान में शनिवार को CAA और NRC के खिलाफ रैली आयोजित की गई थी. इसे Queer Azadi March का नाम दिया गया था. इसी रैली में शरजील इमाम के समर्थन में नारेबाजी की गई थी.

Advertisement
X
दिल्ली पुलिस की हिरासत में शरजील इमाम (फाइल फोटो-पीटीआई)
दिल्ली पुलिस की हिरासत में शरजील इमाम (फाइल फोटो-पीटीआई)

  • वीडियो में शरजील को लेकर नारेबाजी
  • मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
  • आजाद मैदान में शनिवार को था कार्यक्रम

मुंबई पुलिस एक ऐसे वीडियो की जांच कर रही है जिसमें कथित तौर पर शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाए गए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग, "शरजील तेरे सपने को हम मंजिल तक पहुंचाएंगे" जैसे नारे लगा रहे हैं. मुंबई पुलिस इस वीडियो कंटेंट की जांच कर रही है.  

बता दें कि मुंबई के आजाद मैदान में शनिवार को CAA और NRC के खिलाफ रैली आयोजित की गई थी. इसे Queer Azadi March का नाम दिया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक इसी कार्यक्रम में ये नारेबाजी की गई.

आजाद मैदान का है वीडियो

कार्यक्रम के एक आयोजक सौरभ बौन्द्रे ने इस बात की पुष्टि की है कि ये वीडियो शनिवार के ही कार्यक्रम का है. उन्होंने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने ऐसे नारे लगाए और आयोजक इसका समर्थन नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि आयोजकों ने ऐसे लोगों को नारेबाजी करने से रोका भी था.   

Advertisement

आयोजकों ने जताई नाराजगी

बता दें कि इस कार्यक्रम की अनुमति देने से पहले मुंबई पुलिस ने आयोजकों से शपथपत्र पर हस्ताक्षर करावाए थे कि इस कार्यक्रम में और किसी मुद्दे पर नारेबाजी नहीं की जाएगी. ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आयोजकों को पूछताछ के लिए बुलाया है.

इस कार्यक्रम में LGBT कम्यूनिटी के लोग भी शामिल हुए थे. इस नारेबाजी को लेकर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि ऐसी नारेबाजी की वजह से इस कार्यक्रम का असली मकसद खो गया. कार्यक्रम आयोजित करने वाले एक शख्स पल्लव ने शरजील के पक्ष में नारेबाजी के लिए TISS को जिम्मेदार ठहराया.

शरजील ने कही असम अलग करने की बात

बता दें कि जेएनयू छात्र शरजील इमाम ने एक विवादास्पद वीडियो में असम को भारत से अलग करने की बात कही थी. इस मामले में उस पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस इस वक्त उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

Advertisement
Advertisement