scorecardresearch
 

पुणे: शरद पवार की सेहत में हो रहा सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार डिहाइड्रेशन के कारण रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती हैं. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है. पूर्ण स्वस्थ होने के लिए उन्हें दो दिन और निगरानी में रखा जाएगा.

Advertisement
X
रूबी हॉल क्लिनिक ने शरद पवार की तबीयत को लेकर बुलेटिन जारी किया है.(File Photo: ITG)
रूबी हॉल क्लिनिक ने शरद पवार की तबीयत को लेकर बुलेटिन जारी किया है.(File Photo: ITG)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है. डिहाइड्रेशन के कारण रविवार को पुणे स्थित रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती किए गए 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता की हालत अब स्थिर है. 

पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों ने सोमवार को जानकारी दी कि शरद पवार के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है.

अस्पताल के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और चेयरमैन डॉ. परवेज ग्रांट ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि शरद पवार की स्थिति अब 'क्लीनिकली स्टेबल' है. उन्होंने बताया, "पवार साहब ने अब तरल पदार्थ (Oral Fluids) और हल्का आहार लेना शुरू कर दिया है. उनके शरीर के सभी महत्वपूर्ण मानक (Vital Parameters) सामान्य सीमा के भीतर हैं."

यह भी पढ़ें: क्या राजनीति से संन्यास लेंगे 85 साल के शरद पवार? पार्टी बोली- इसका फैसला वो खुद करेंगे

डॉक्टरों के अनुसार, पूरी तरह रिकवरी सुनिश्चित करने और पर्याप्त आराम के लिए उन्हें अगले दो दिनों तक अस्पताल में ही निगरानी में रखा जाएगा. बता दें कि इससे पहले 9 फरवरी को भी उन्हें सीने में संक्रमण के कारण इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ से 14 फरवरी को उन्हें छुट्टी मिली थी. रविवार को डिहाइड्रेशन के कारण उन्हें दोबारा भर्ती करना पड़ा.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement