scorecardresearch
 

महाराष्ट्र: बारामती थाने के बाहर धरने पर बैठे भतीजे रोहित, अजित पवार विमान क्रैश की जांच की मांग

दिवंगत अजित पवार के विमान हादसे की जांच को लेकर विधायक रोहित पवार ने मुंबई पुलिस की शिकायत दर्ज न करने पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने बारामती पुलिस थाने पहुंचकर मामले की गंभीर और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए. रोहित पवार ने कहा कि यदि लापरवाही या दोष मिलेगा तो तुरंत FIR दर्ज कर दोषियों को हिरासत में लिया जाए.

Advertisement
X
विमान क्रैश को लेकर रोहित पवार का धरना (Photo: PTI)
विमान क्रैश को लेकर रोहित पवार का धरना (Photo: PTI)

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की जांच को लेकर विधायक और उनते भतीजे रोहित पवार ने सख्त रुख अपनाया है. मुंबई पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने से इनकार किए जाने के बाद रोहित पवार आज बारामती के पुलिस थाने पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए और यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो उसके खिलाफ तुरन्त एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया जाना चाहिए.

रोहित पवार के साथ सैकड़ों समर्थक और बड़ी संख्या में वकील भी पुलिस थाने के बाहर मौजूद रहे. समर्थकों की भारी उपस्थिति के कारण थाने का इलाका पूरी तरह राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया था. 

रोहित पवार ने साफ किया कि यह मामला सिर्फ एक हादसे की जांच का नहीं है, बल्कि सच को सामने लाने का है. उन्होंने दोहराया कि जब तक जांच पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी नहीं होती और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, वह अपनी आवाज उठाते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री फडणवीस ने की अजित पवार के प्लेन हादसे की CBI जांच की सिफारिश, भतीजे रोहित ने किया विरोध

इस मामले को लेकर बारामती में राजनीतिक हलचल तेज है और स्थानीय स्तर पर जनता भी इस जांच को लेकर काफी चिंतित है. पुलिस की ओर से अभी तक इस बाबत कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जांच जल्द ही निष्पक्ष रूप से होगी और दोषियों को सजा मिलेगी.

Advertisement

इस हादसे की गहराई से जांच और इसके पीछे की सच्चाई सामने लाने के लिए अब लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है, ताकि राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके.

अजित पवार का विमान हादसा

28 जनवरी को सुबह लगभग 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई. यह विमान मुंबई से बारामती आ रहा था. हादसे ने पूरे राज्य को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है.

बताया गया कि विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा. विमान रनवे से फिसल गया और पास के खेतों में गिरकर आग लग गई. इससे विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. शुरुआती जांच में दाट कोहरा और कम विजिबिलिटी को इस दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. 

इस गंभीर मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच का आग्रह किया है ताकि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच हो सके. प्रारंभिक रिपोर्ट 28 फरवरी से पहले जारी होने की उम्मीद है, जिसमें हादसे के कारणों और जिम्मेदार पक्षों का खुलासा होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement