scorecardresearch
 

राइड कैंसिल करने पर बवाल: पुणे में Rapido ड्राइवर पर 6 लोगों का हमला, पत्थर मारकर किया घायल

महाराष्ट्र के पुणे में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां राइट कैंसिल होने के बाद रैपिडो चालक से कुछ लोगों का झगड़ा हो गया. किराये को लेकर विवाद बढ़ा तो 6 लोगों ने रैपिडो चालक को बेरहमी से पीट दिया. ड्राइवर को गाड़ी से घसीटा और पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Advertisement
X
किराए को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था झगड़ा. (Photo: Representational)
किराए को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था झगड़ा. (Photo: Representational)

पुणे के लोनिकालभोर इलाके में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 30 साल के रैपिडो ड्राइवर श्रीकृष्ण मधुकर लाड के साथ कुछ लोगों का विवाद हो गया. यह विवाद राइड कैंसिल होने के बाद शुरू हुआ था. किराए को लेकर कहासुनी हुई तो आरोपियों ने ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया. पुलिस का कहना है कि छह लोगों ने ड्राइवर को पीटा, जिसमें वह घायल हो गया.

यह घटना उस समय हुई, रैपिडो ड्राइवर श्रीकृष्ण लाड को रात में करीब 9:30 बजे साई सृष्टि अपार्टमेंट से राइड बुकिंग मिली. वह लोकेशन पर पहुंचा तो जहां एक पुरुष और चार महिलाएं गाड़ी में सवार होने आ गईं. नियमों के अनुसार, पीछे की सीट पर तीन लोग बैठ सकते हैं, लेकिन यात्रियों ने चार लोगों को बैठाने का दबाव बनाया.

यह भी पढ़ें: लखनऊ: बिरयानी में बोटी कम होने पर चले लाठी-डंडे, होटल संचालक और ग्राहकों में जमकर मारपीट

शुरुआत में लाड ने इसका विरोध किया, लेकिन यात्रियों के बार-बार कहने पर उन्हें बैठने दिया. इसके बाद किराए को लेकर विवाद शुरू हो गया. ड्राइवर ने बताया कि बढ़ती ईंधन कीमतों और ड्राइवर एसोसिएशन द्वारा तय दरों के अनुसार किराया 25 रुपये प्रति किलोमीटर होगा, जबकि यात्रियों ने रैपिडो ऐप में दिख रहे किराए पर ही चलने की बात कही.

Advertisement

इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई और यात्रियों ने गुस्से में आकर राइड कैंसिल कर दी. कुछ देर बाद वही लोग वापस लौटे, जब लाड दूसरी राइड का इंतजार कर रहा था.

आरोप है कि लौटते ही उन्होंने ड्राइवर को घेर लिया और बहस फिर से शुरू हो गई. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई. आरोप है कि एक युवक ने लाड को गाड़ी से बाहर खींच लिया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. इसके बाद महिलाओं ने भी हमला कर दिया.

लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया मामला

शिकायत के अनुसार, एक महिला ने पत्थर उठाकर ड्राइवर के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही खून से लथपथ हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर ड्राइवर को बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और कुछ आरोपी कॉलेज स्टूडेंट बताए जा रहे हैं. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement