मालदीव की सस्पेंड महिला मंत्री मरियम शिउना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मालदीव विवाद पर पीएम मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि पीएम के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकती.
स्वीकार नहीं है पीएम पर टिप्पणी: शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को मालदीप विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं और यदि किसी अन्य देश का कोई व्यक्ति, जो किसी भी पद पर है, हमारे प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणी करता है तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे. हमें प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करना चाहिए. हम प्रधानमंत्री के खिलाफ हमारे देश के बाहर से होने वाली कोई भी टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेंगे.
PM के लक्षदीव दौरे के बाद हुआ विवाद
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी लक्षद्वीप यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा की थीं और भारतीय लोगों से मालदीव पर घूमने आने की अपील की थी. पीएम मोदी की इन्ही तस्वीरों पर मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना ने आपत्तिजनक कमेंट किया था. इसके बाद भारतीय इंटरनेट यूजर्स द्वारा उनकी आलोचना पर शिउना सने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक विवाद काफी बढ़ चुका था.
मालदीव सरकार ने जारी किया बयान
इसके बाद भारतीय दूतावास ने महिला नेता की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और इस पूरे घटनाक्रम के बाद मालदीव सरकार ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया और कहा कि मालदीव सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर की गई टिप्पणी के बारे में जानती है. ये राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है. इसके बाद मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों मालाश शरीफ, अब्दुला महजूम और मरियम शिउना को सस्पेंड कर दिया.