scorecardresearch
 

नागपुर में आग का तांडव! जंगल से गांव तक पहुंची लपटें, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

महाराष्ट्र के नागपुर जिले की भिवापुर तहसील के धामणगांव गांव में शनिवार शाम तेज आंधी और हवाओं के कारण जंगल की आग गांव तक पहुंच गई. देखते ही देखते सैकड़ों घर इसकी चपेट में आ गए. दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हैं. फिलहाल जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
X
पूरे गांव में हाहाकार.(Photo: Screengrab)
पूरे गांव में हाहाकार.(Photo: Screengrab)

नागपुर जिले के भिवापुर तहसील के धामणगांव गांव में शनिवार शाम भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. तेज हवाओं और आंधी-तूफान के चलते जंगल में लगी आग तेजी से गांव तक पहुंच गई और देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए. प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस आग में सैकड़ों घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दरअसल, शनिवार शाम को मौसम अचानक बदला और तेज हवा के साथ आंधी-तूफान शुरू हो गया. इसी दौरान जंगल में लगी आग तेज हवाओं के कारण फैलती हुई धामणगांव गांव तक पहुंच गई. देखते ही देखते आग ने रफ्तार पकड़ ली और गांव के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया.

यह भी पढ़ें: नागपुर: बेटी की शादी से 10 दिन पहले उजड़ गया घर, तेज रफ्तार टेंपो ने मां को कुचला

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. आग की भयावहता का अंदाजा वायरल हो रहे वीडियो से लगाया जा सकता है, जिसमें पूरा गांव आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है.

Advertisement

देखें वीडियो...

दमकल विभाग का राहत एवं बचाव अभियान

दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. आग लगने की वजह से गांव में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल जनहानि की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना को बेहद गंभीर माना जा रहा है.

यह घटना नागपुर शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर भिवापुर तहसील के धामणगांव गांव की बताई जा रही है. प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement