scorecardresearch
 

मुंबई: पुलिस पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाने के बाद शख्स लापता

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 25 वर्षीय व्यक्ति पुलिस पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाकर लापता हो गया.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 25 वर्षीय व्यक्ति पुलिस पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाकर लापता हो गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट डाला था. जिसमें उसने बताया था कि उसे पुलिस झूठे केस में फंसाने वाली है. हालांकि, इसके बाद से युवक लापता हो गया. उसका कुछ पता नहीं चल सका है. 

यह भी पढ़ें: शिंदे बीमार, दिल्ली में पवार, पेंडिंग मीटिंग... 10 दिन से उलझी महाराष्ट्र की सियासी मिस्ट्री!

पुलिस ने बताया कि शुभम ओझा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके दावा किया कि एक पुलिस अधिकारी द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है. साथ ही उसके लिव इन पार्टनर के कहने पर उससे पैसे भी ऐंठे गए. इसके अलावा उस पर मामले भी दर्ज किए गए हैं. 

मामले को लेकर शुभम के पिता ने सोमवार तड़के घाटकोपर पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने 25 वर्षीय व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जिस अनुराग दुबे के केस में SC ने यूपी पुलिस को फटकारा, जानिए उसके गैंगस्टर भाई की क्राइम कुंडली, दारोगा हत्याकांड में काट रहा उम्रकैद की सजा

एक वीडियो में शुभम ने कहा कि अगर उसकी मौत हो जाती है तो मुंबई पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. हालांकि, मामले में पुलिस का कहना है आरोपी की पुष्टि युवक के मिलने के बाद ही हो पाएगी.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement